टिहरी : शुक्रवार को टिहरी के थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमे मरने वालों का आंकड़ा 6 पहुंच गया है। जानकारी मिली है कि मैक्स में 10 लोग सवार थे जिनमे से 6 की मौत हो गई वहीं 4 लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है।
जानकारी मिली है कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे। हादसा करीब 4 बजे हुआ। मैक्स वाहन चंबा-टिहरी मार्ग से देवीधार की तरफ जा रहा था। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 5 लोगों को मृत घोषित किया। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है और 4 घायल हैं।
मृतकों की सूची
- फूलचंद(42 वर्ष) पुत्र सब्बल सिंह, निवासी नेरी गांव
- गुड्डी देवी(36 वर्ष) पत्नी रेमश सिंह निवासी बरनू गांव
- पार्वती देवी पत्नी कंसर सिंह निवासी बरनू गांव
- नत्थे सिंह(60 वर्ष) पुत्र दयालु निवासी तिखोन गांव
- क्वांरा देवी(65 वर्ष) पत्नी इंद्र सिंह निवासी तिखोन गांव
- वीर सिंह(60 वर्ष) पुत्र मंगल सिंह निवासी डांग गांव