आसमान से टपक रहा तेल!, काले धुएं के बीच हुई एसिड रेन, अलर्ट जारी, देखें Video

Tehran oil rain after Israel Airstrikes Viral Video: जंग में केवल धमकें नहीं होते। ये आग की लपटों तक सीमित नहीं रहता। शहरों के साथ साथ बल्कि हवा, पानी और आसमान तक को भी बदल देता है। ऐसा ही कुछ ईरान की राजधानी तेहरान में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस डरावने मंजर को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल हो रही इस वीडियो में शहर के ऊपर काले धुएं के विशाल गुबार छाए हुए हैं। जिसके बाद आसमान से बारिश की बजाय तेल जैसा चिपचिपा पदार्थ टपक रहा है।
ईरान में हो रही तेल की बारिश! Tehran oil rain after Israel Airstrikes Viral Video
पूरे इंटरनेट पर ये वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है। जिसको देखने के बाद लोग हैरान है कि क्या सच में तेल की बारिश हो सकती है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर बिखरे तेल को दिखा रहा है। दावा किया जा रहा है कि शहर के हर कोने में ऐसे ही हालात हैं।
हमले के बाद काले धुएं के बीच हुई एसिड रेन
दरअसल ये वीडियो ना ही AI Generated है और ना ही कोई फिल्म का सीन है। ये वीडियो कल रात का ईरान का नजारा ही है। खबरों की माने तो शनिवार रात इजरायल ने तेहरान और उसके आसपास मौजूद कई ईंधन भंडारण और तेल सुविधाओं पर बॉम्ब फेंका।
तेहरान में तेल डिपो पर हुआ हमला
इजरायली हवाई हमलों के बाद तेहरान में कई तेल डिपो और ईंधन भंडारण केंद्रों में आग लगी। जिससे पूरे शहर में आग और काले धुएं के गुबार नजर आए। इसके अगले दिन ये सारे केमिकल और सारा तेल आसमान में उड़े और बादलों में जाकर घुले। जिससे ईरान में ब्लैक एसिड रेन देखने को मिली। यानी कि ईरान में आसमान से तेल टपकटा दिखा। इसी हमले के कारण ये अजीब स्थिति पैदा हुई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बन गई है।
स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट किया जारी
हालांकि ये काफी अलर्ट वाली सिचुएशन है। दरअसल इस तरह की बारिश में जहरीले हाइड्रोकार्बन, सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे तत्व हो सकते हैं। इन तत्वों से एसिड रेन जैसी स्थिति पैदा होती हैं। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, त्वचा में जलन, आंखों में समस्याएं आदि दिखाई दे सकती है।
इसी के चलते ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने भी लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। स्थिति को देखते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही अगर बाहर जाना भी हो तो मास्क पहनकर ही निकलें। घरों की खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखने को कहा गया है।