Big NewsNational

बड़ी खबर। एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात ATS ने हिरासत में लिया

teesta setalvad

 

गुजरात एटीएस की टीम ने मुम्बई में एक्टिविस्ट तीस्ता सितलवाड़ को हिरासत में ले लिया है और उन्हें सांताक्रूज पुलिस स्टेशन लाया गया है। फंड के दुरुपयोग के मामले में तीस्ता से पूछताछ होगी।  बताया जा रहा है कि तीस्ता सितलवाड़ को अहमदाबाद भी लाया जा सकता है।

बता दें कि 2002 के गुजरात दंगों पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी को इस मामले में विशेष जांच दल द्वारा मिली क्लीन चिट के खिलाफ जकिया जाफरी की याचिका को खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी की थी।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों में तीस्ता सीतलवाड़ की भूमिका पर और जांच की जरूरत बताई थी। अदालत ने कहा कि, जो लोग कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें