Nainital NewsBig News

उत्तरायणी मेले से लौट रही थी किशोरियां, ABDO अधिकारी ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने उत्तरायणी मेले से लौट रही तीन किशोरियों को कुचल दिया. हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई. जबकि दो घायल हैं. बताया जा रहा है चालक नशे में धुत होकर वाहन दौड़ा रहा था. हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

उत्तरायणी मेले से लौट रही तीन किशोरियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

जानकारी के अनुसार नाथूनगर निवासी आनंद सिंह की बेटी माही (14) अपनी बड़ी बहन कनक (17) गांव की सहेली ममता (15) पुत्री जीतेन्द्र सिंह के साथ उत्तरायणी मेले में गई थी. मेले से लौटते हुए हल्द्वानी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने किशोरियों को रौंद दिया.

चालक मौके से फरार

हादसे में गंभीर घायल तीनों किशोरियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान माही की मौत हो गई. जबकि कनक ओर ममता का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. जहां पता चला कि किशोरियों को टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया.

नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था चालक

चालक की कार एक किलोमीटर आगे जाकर पहाड़ी से टकरा गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है. जो नशे में धुत होकर गाड़ी दौड़ा रहा था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें