Dehradun NewsBig News

लच्छीवाला नेचर पार्क में किशोरी के साथ दुष्कर्म, घर से बहला फुसलाकर ले गया था युवक

देहरादून से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

लच्छीवाला नेचर पार्क में किशोरी के साथ दुष्कर्म

मामले को लेकर पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि साहिल नाम का युवक उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ लच्छीवाला नेचर पार्क में ले गया. पीड़िता की मां ने बताया कि पार्क में युवक ने उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.

आरोपी युवक अरेस्ट

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाहिद उर्फ साहिल पुत्र कय्यूम को केशवपुरी बस्ती के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक मूल रूप से झारखंड के कसाईगंज का रहने वाला था. पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें