Dehradun NewsBig News

युवती से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक अरेस्ट, कीटनाशक खाकर पीड़िता कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास

विकासनगर में महिला से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने भय के चलते कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था.

युवती से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक अरेस्ट

पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल को पीड़िता के भाई तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके गांव मंझगांव के ही रहने वाले प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पियाराम जोशी ने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया था. जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी. जिस वजह से पीड़िता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था.

कीटनाशक खाकर पीड़िता कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास

पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था. बुधवार को पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से आरोपी शिक्षक को नैनीताल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें