HighlightUttarakhand

उत्तराखंड में टीबी मुक्त जिलों को किया जाएगा सम्मानित, सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल बैठक में सभी जिलाधिकारियों को 2047 तक विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि हर जिले से लेकर ग्राम स्तर तक जनता को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचे.

टीबी मुक्त जिलों को किया जाएगा सम्मानित

सीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में जनहित से जुड़े 5 नवाचारों पर कार्य किया जाए. सीएम ने कहा टीबी मुक्त जिलों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही 5 जून से 25 जुलाई तक पौधारोपण अभियान चलाने, “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियानों को बढ़ावा देने, और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए. सीएम ने मानसून को देखते हुए नालों की सफाई, पेयजल, बिजली और सड़कों की स्थिति दुरुस्त करने पर ज़ोर दिया गया.

मानसून से पहले तैयार रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बैठक में डेंगू, मलेरिया और कोविड से बचाव के लिए भी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा. सीएम ने अवैध आधार और राशन कार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण हटाने और योग दिवस, कैंची धाम जैसे आयोजनों में बेहतर ट्रैफिक व स्वास्थ्य प्रबंधन की बात कही. साथ ही “एक जनपद दो उत्पाद”, स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार-प्रसार और वर्षा जल संचय पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें : सामुदायिक सहभागिता की मिसाल बने स्वास्थ्य सचिव, एक बार फिर लिया टीबी रोगियों को गोद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें