Nainital News

हल्द्वानी में महिला पर्यटक से दुष्कर्म की कोशिश और लूट, टैक्सी चालक अरेस्ट

हल्द्वानी- नैनीताल रोड पर महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पर्यटक के साथ किया था दुष्कर्म का प्रयास

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 5 मार्च की देर रात नैनीताल रोड स्थित पटवाडांगर के पास दिल्ली की एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास और लूटपाट की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी टैक्सी चालक गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक दीपक बोरा को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मुखानी के फतेहपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित महिला का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त टैक्सी कार भी बरामद कर ली है।

पर्यटकों की सुरक्षा है पुलिस की पहली प्राथमिकता : SSP

मामले को लेकर नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें। साथ ही कोई भी शख्स इस तरह की घटना को दोबारा अंजाम न दे सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें