UttarakhandHighlightPithoragarh NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand weather: भारी बारिश के कारण चीन सीमा तक जाने वाला मार्ग बंद

प्रदेशभर में ही सुबह से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। वहीं तवाघाट-लिपुलेख मार्ग में मलबा और भारी भरकम बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया।

मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद

रविवार को मार्ग बंद होने से चीन सीमा से लगी व्यास घाटी का सम्पर्क कट गया। जिस वजह से चीन सीमा पर स्थित सात गावों का सम्पर्क टूट गया। मार्ग बंद होने के बाद बीआरओ द्वारा लोडर मशीन लगा कर मार्ग खोलने का काम किया जा रहा है। मार्ग बंद होने के कारण कई वाहन सड़कों पर ही फंस गए।

घंटो तक फंसे रहे वाहन

वहीं दूसरी तरफ टनकपुर-तवाघाट हाईवे ऑलवेदर सड़क पर चुपकोट बैंड के पास मलबा आने से मार्ग तीन से चार घंटे तक बंद रहा। जिस वजह से घंटो तक वाहन फंसे रहे। हालांकि एनएच द्वारा मलबा हटाए जाने के बाद टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर यातायात सुचारु हो गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें