हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के कर्मचारियों को नाकारा बताकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिये जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जर्द कराई है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी नाकामी छुपाने के लिए कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी।
राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों को कामचोरी के नाम पर समय से पहले कंपलसरी रिटार्यमेंट करने के मुख्यमत्री त्रिवेन्द्र रावत के फैसले की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कड़ी आलोचना की है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को नसीहत देते हुए कहा की मुख्यमंत्री अपनी नाकामी के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं। अब अपना गुस्सा वो अधिकारियों और कर्मचारियों पर निकालेंगे, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्य करने की संस्कृति ही नहीं है। इसलिए ये नौकरशाहों और कर्मचारियों से काम नहीं ले पा रहे हैं, जबकि यही नौकरशाह औरकर्मचारी कांग्रेस की सरकार में तेजी से काम करते थे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नौकरशाहों और कर्मचारियों का जबरन रिटायरमेंट करेगी तो कांग्रेस सदन से सड़क तक कड़ा विरोध करेगी। सरकार के फैसला पूरी तरह गलत है।