Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Rudraprayag NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अलकनंदा में समाया टैंकर, दो लोग लापता, 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रप्रयाग: मौसम की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। आसमान से लगातार आफत बरस रही है। भारी बारिश के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन का दौर भी जारी है। पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले की सीमा पर बादल फटने के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से एक तेल टैंकर अलकनंदा में समा गया। चालक और सहायक लापता हैं।

टैंकर गोपेश्वर के पेट्रोल पंप के लिए आइओसी के रुड़की डिपो से ईंधन लेकर दिन में चला था। मार्ग बंद होने के कारण टैंकर चालक किरतपुर बिजनौर निवासी टीकम सिंह और परिचालक मोनू कुमार वाहन किनारे खड़ाकर उसी में सो गए थे। उधर, उत्तरकाशी में बारिश के कारण सिल्क्यारा बैंड के पास भूस्खलन से एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई।

मोरी के फिताड़ी गांव के खका तोक में भूस्खलन से सात बकरियां मलबे में दब गईं। दून में हुई भारी बारिश से बंजारावाला में एक कार नदी के उफान में बह गई। जिसमें सवार रायपुर निवासी राहुल को पुलिस ने बचा लिया, लेकिन उसका नमन साथी कार से छिटककर नदी में बह गया और उसकी मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इससे एक बात तो साफ है कि फिलहाल आसमानी आफत से राहत नहीं मिलने वाली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें