Dehradun NewsHighlight

National games : लॉन टेनिस स्पर्धा में SSCB, तमिलनाडु और गुजरात ने किया गोल्ड पर कब्जा

38वें राष्ट्रीय खेल (National games) की लॉन टेनिस स्पर्धा (lawn tennis tournament) के सातवें और अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए. मिश्रित युगल, पुरुष एकल और महिला एकल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. प्रतियोगिता में तमिलनाडु, सर्विसेज और गुजरात ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

तमिलनाडु ने कर्नाटक की टीम को दी शिकस्त

मिश्रित युगल फाइनल में तमिलनाडु की जोड़ी लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. इस स्पर्धा में हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत, पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी ने कांस्य पदक हासिल किया.

गुजरात ने जीता गोल्ड

पुरुष एकल फाइनल में गुजरात के देव वी जाविया और सर्विसेज के इशक इकबाल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. पहला सेट गंवाने के बाद इशक ने शानदार वापसी करते हुए 3-6, 6-4, 7-6 (5) से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. गुजरात के देव वी जाविया ने रजत पदक जीता, तो तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्वल देव ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया.

गुजरात की वैदेही ने मारी बाजी

महिला एकल फाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी ने महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. महाराष्ट्र की वैष्णवी को रजत पदक मिला. वहीं, महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक ने कांस्य पदक हासिल किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें