देहरादून,संवाददाता- फील्ड मार्शल के नाम से मशहूूर यूकेडी के दिवाकर भट्ट अब भाजपाई हो गए हैं। हालांकि 2012 का विधानसभा चुनाव दिवाकर भट्ट भाजपा के सिंब्बल पर चुनाव लड़ चुके हैं। बहरहाल दिवाकर ने भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पूर्व ढोल-नगाड़ों के साथ दिवाकर भट्ट भाजपा मुख्यालय पहुंचे,जहां उनका स्वागत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने फूल मालाओं के साथ किया। इस मौके पर अपने संबोधन में दिवाकर भट्ट ने कहा कि, वह हमेशा से क्षेत्रीय दलों के समर्थक रहे हैं और उनकी राजनीति भी उसी से शुरू हुई है। दिवाकर ने कहा कि उन्होंने उक्रांद कभी नहीं छोड़ी लेकिन उक्रांद के नए नेता उन्हें पार्टी से बार-बार निकालने पर आमादा थे। यूकेडी के नए नेता उन्हें वो सम्मान नहीं जिसके वे हकदार हैं। भाजपा में शामिल होने के मौके पर दिवाकर ने कहा राज्य के लिए शहीद आंदोलनकारियों ने जो सपने देखे थे वे अभी पूरे नहीं हुए हैं। उन सपनों पर कोई काम भी नहीं हुआ। कितनी अजीब बात है कि सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज्य आंदोलनकारी रह चुके फील्ड मार्शल कह रहे हैं कि शहीदों के देखे सपने पूरे नही हुए। जबकि पांच सत्ता का सुख दिवाकर ने भी भोगा कैबिनेट मंत्री बनकर। उस वक्त शहीदों के एक भी सपनों की याद उन्हें नहीं आई और ऩ वे उस पर कोई दबाव बना पाए थे।