Sports

T20 World Cup छोड़ घर लौटे Rinku Singh, अचानक वेंटिलेटर पर आए पिता, जानें क्या हुआ?

Rinku Singh Family Emergency: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह घर लौट आए है। फैमिली इमरजेंसी की वजह से उन्हें बीच में ही वर्ल्ड कप छोड़कर आना पड़ा। दरअसल उनके पिता (Rinku Singh Father) की हालत गंभीर है। उनके पिता बेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

T20 World Cup छोड़ घर लौटे Rinku Singh, पिता का तबीयत खराब

खबरों की माने तो रिंकू सिंह के पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं। 24 फरवरी को टीम इंडिया के कैंप से वो घर के लिए रवाना हो गए। BCCI सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि ये फैसला फैमिली इमरजेंसी के चलते लिया गया है। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि रिंकू सिंह टीम में वापस आएंगे या नहीं।

क्या करते थे रिंकू सिंह के पिता? Rinku Singh Family Emergency

आपको बता दें कि रिंकू सिंह काफी गरीब परिवार से आते हैं। आईपीएल में चमकने से पहले रिंकू सिंह के घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। उनके पिता घऱ-घऱ गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे। इसी से ही वो घर का पालन-पोषण करते थे। साल 2023 में रिंकू सिंह सुर्खियों में आए। उन्होंने आईपीएल में केकेआर की तरफ से लगातार पांच छक्के लगाकर चर्चाओं में रहे थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें