
When and Where to Watch Ind vs Pak Match: T20 World Cup 2026 में India vs Pakistan वाले मैच का विवाद खत्म हो चुका है। अब बस फैंस इस महा मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 फरवरी 2026, रविवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पाकिस्तान से टक्कर होने जा रही है।
दोनों ही टीमों का इस वर्ल्ड कप में ये तीसरा मैच होगा। जो भी ये मुकाबला जीतेगा वो अगले राउंड में पहुंच जाएगा। ऐसे में लोग इस मैच के लिए बैताब हैं। चलिए जानते है कि कब-कहां और कैसे इस मैच को फ्री में देख सकते हैं।
15 फरवरी को India vs Pakistan T20 World Cup 2026
हाल ही में भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले में खतरा मड़रा रहा था। बांग्लादेश के इस वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान भी नखरे दिखा रहा था। वो इस टूर्नामेंट में भारत का बायकॉट कर रहा था। इसी को लेकर बीते एक हफ्ते से काफी समझौते और चर्चाएं ICC और PCB के बीच चली। जिसके बाद ये मामला फाइनली सुलझ गया। यानी कि अब फैंस को ये महा मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि उससे पहले ये जान लेते है कि कब और कितने बजे से ये मुकाबला शुरू होगा।
When and Where to Watch India vs Pakistan T20 World Cup Match? कब होगा भारत और पाकिस्तान का मैच?
ग्रुप ए का ये मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार यानी15 फरवरी को खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम को भारतीय समयनुसार सात बजे शुरू होगा। तो वहीं टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे (IST) होगा।
India vs Pakistan के बीच कहां खेला जाएगा ये मैच?
दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs PAK मैच को TV पर Live कैसे देखें?
अगर आप भी इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते है तो टीवी पर आप इसे लाइव Star Sports Network पर देख सकते है। भारत बनाम पाकिस्तान का ये मैच Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 जैसे चैनल पर Live आएगा।
IND vs PAK Live Online Streaming कहां होगी?
इसेक साथ ही आप इस मैच को अपने मोबाइल पर भी देख सकते है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच की भारत-पाक का ये मैच भी आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ऐप Disney+ Hotstar पर देख सकते है।