Big NewsInternational News

न्यू ईयर पर हुए ब्लास्ट में 40 की दर्दनाक मौत, सैकड़ों घायल, विस्फोट की वजह आई सामने -Switzerland

Switzerland Crans Montana Explosion Reason: न्यू ईयर का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर के ‘अल्पाइन स्की रिसॉर्ट’ में गुरुवार को विस्फोट हुआ। पहले इस हादसे में कई लोगों के मरे जाने की खबर सामने आ रही थी। मौत के सटीक आंकड़े का पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि अब न्यूज मीडिया ‘द मिरर’ ने लोकल मीडिया के हवाले से बताया कि इस भीषण विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। तो वहीं 100 से ज्यादा घायल हैं।

switzerland-crans-montana-bar-explosion viral video

Switzerland में न्यू ईयर पर हुए ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा आया सामने

गुरुवार को स्विट्जरलैंड पुलिस ने स्थानीय समयनुसार सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बताया कि रात 1:30 बजे ये विस्फोट हुआ। हालांकि पुलिस ने भी मरने वालों की संख्या नहीं बताई थी। पुलिस द्वारा कहा गया कि दर्जनों लोगों के मरने की खबर है। इसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। लेकिन अब मौत का आंकड़ा सामने आ गया है।

new-year-2026-switzerland-crans-montana-bar-explosion

ये भी पढ़ें:- मातम में बदला न्यू ईयर का जश्न!, एक के बाद एक भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत, कई घायल – Switzerland Crans Montana

40 की दर्दनाक मौत, सैकड़ों घायल Switzerland Crans Montana Explosion

फिलहाल के लिए क्रांस-मोंटाना शहर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस और इमरजेंसी टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। घायल अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल भी झुलसे हुए मरीजों से भर गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है। जिससे मौत के आंकड़े में इजाफा हो सकता है।

विस्फोट की वजह आई सामने

स्विस न्यूज आउटलेट ब्लिक के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये धमाका और उसके बाद लगी आग शायद एक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी की वजह लगी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही विस्फोट वाली जगह को सील कर दिया गया है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें