NationalHighlight

नए साल में नहीं डिलीवर होंगे ऑनलाइन ऑर्डर!, Swiggy, Zomato, Zepto-Blinkit की हड़ताल

Swiggy Zomato, Zepto-Blinkit Strike on New Year Eve: नए साल यानी 31 दिसंबर को अब आप Swiggy, Zomato, Zepto-Blinkit आदि से ऑनलाइन ऑर्डर नहीं कर पाएंगे। क्रिसमस के दिन हुई हड़ताल के बाद अब गिग वर्कर्स ने 31 दिसंबर को भी देशभर में हड़ताल करने का प्लान किया है। इस हड़ताल में डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर और होम सर्विस से जुड़े वर्कर्स शामिल हैं। इस हड़ताल से ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

नए साल में नहीं डिलीवर होंगे ऑनलाइन ऑर्डर!

दरअसल स्विगी, जोमैटो, ज़ेप्टो, ब्लिंकइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के वर्कर्स विरोध कर रहे है। उनकी मांग कर्मचारी वेतन, सुरक्षा और काम की परिस्थितियों से जुड़ी है। ये हड़ताल इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) और तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने बुलाई है।

Swiggy, Zomato, Zepto-Blinkit की हड़ताल

इससे पहले क्रिसमस के दिन भी इसी तरह की हड़ताल देखने को मिली थी। जिसमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में इसका असर देखने को मिला था। कई इलाकों में फूड डिलीवरी काफी देरी से की गई। दिल्ली और नोएडा में भी इसका थोड़ा असर देखने को मिला।

वर्कर्स की क्या है मांगें?

गिग कर्मचारी की ये है मांगें:-

  • न्यूनतम मजदूरी के बराबर सैलरी की गारंटी।
  • साफ और पारदर्शी वेतन व्यवस्था। ( कैब ड्राइवर्स के लिए रुपए 20 /Km का भुगतान)
  • दिन में आठ घंटे काम।
  • ओवरटाइम का अलग से भुगतान।
  • दुर्घटना, बीमारी के लिए बीमा।
  • 10 मिनट डिलीवरी’ मॉडल बंद।
  • सुरक्षित कामकाजी माहौल की भी मांग। कोहरे के समय रात 11 बजे के बाद डिलीवरी बंद।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें