Dehradun NewsHighlight

देहरादून में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पूरा मामला आपसी कहासुनी और मारपीट से जुड़ा हुआ पाया गया है।

कहासुनी के बाद मारपीट में गई जान

जानकारी के अनुसार रविवार को मृतक अरुण कुमार मूल निवासी दिल्ली स्मिथनगर स्थित एक सैलून से बाहर निकल रहा था, तभी उसकी किसी अन्य व्यक्ति से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान मृतक ने ब्लेड से दूसरे युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आई। झगड़े के बीच मृतक अचानक सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है। 2023 में उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। हालांकि, उसके खिलाफ किसी अन्य थाने में कोई मामला दर्ज नहीं मिला और न ही वह किसी थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, यह घटना किसी पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम नहीं है, बल्कि पुराने विवाद के चलते अचानक आमने-सामने आने पर हुई कहासुनी और मारपीट के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें