पौड़ी: जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी मे एक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रियांशी अचानक गिर गई। गिरने के बाद वो बेहोश हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत को संदीग्ध माना जा रहा है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक की मानें तो गिरते समय छात्रा का सिर स्टूल से टकरा गया। माथे पर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई। छात्रा को तत्काल उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन, तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। मृतका छात्रा उधम सिंह नगर की रहने वाली थी। छात्रा के पिता अजय कुमार को घटना की सूचना देर रात को ही दे दी गई थी।