National : सुशांत सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित, मां की भी अस्थियां यहीं की गई थी विसर्जित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सुशांत सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित, मां की भी अस्थियां यहीं की गई थी विसर्जित

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsफिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां आज गुरुवार को पटना के दीघा गंगा घाट पर विसर्जित की गईं। इसी घाट पर सुशांत की मां की भी अस्थियां विसर्जित की गईं थीं। इसके पहले बुधवार को उनके पिता केके सिंह पटना वापस लौटे थे। सुशांत का श्राद्धकर्म  राजीवनगर स्थित आवास पर ही होगा।

परिवार वालों के अनुसार, पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्‍तेदारों के आने के बाद श्राद्धकर्म संपन्‍न होगा।

गौर हो की सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में रविवार को आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्‍कार संपन्‍न हुआ। पटना से मुंबई पहुंचे पिता केके सिंह ने उन्‍हें मुखाग्नि दी। इसके बाद बुधवार को पिता व अन्‍य स्‍वजन अस्थि कलश के साथ पटना पहुंचे। फिर गुरुवार को अस्थि विसर्जन किया गया। अस्थि विसजर्न सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और रानी सिंह ने किया। पिता केके सिह भी उनके साथ में थे।

Share This Article