उत्तरकाशी: क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही पति के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़ित विवाहिता ने शिकायत जिला कार्यक्रम कार्यालय के निर्भया प्रकोष्ठ में की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निर्भया प्रकोष्ठ की वकील पमिता थपलियाल ने बताया कि उसके साथ ससुर ने अक्टूबर 2016 में दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत उसने पति से की तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही कई बार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इसके बाद वह अपनी जान बचाने और नवजात बच्ची की जान बचाने के लिए मायके चली गई। कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि इस मामले में ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया।