Sports

सर्जरी के बाद पहली बार Suryakumar Yadav नेट्स पर अभ्यास करते आए नजर, देखिए Video

टीम इडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने क्रिकेट से काफी टाइम से दूरी बनाई हुई है। सूर्य टखने की चोट की सर्जरी के कारण मैदान से दूर है। सर्जरी सफल होने के बाद बल्लेबाज अपने रिकवरी फेज में हैं। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर सूर्य ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो सर्जरी के बाद पहली बार नेट्स पर अभ्यास करते नजर आए।

Suryakumar Yadav नेट्स पर अभ्यास करते आए नजर

सोशल मीडिया पर सूर्य ने अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो सर्जरी के बाद पहली बार नेट्स पर अभ्यास करते दिखाई दिए। नेट्स पर वो हाथ में पहली बार बेटिंग करते नजर आ रहे हैं। ये देख सूर्य के फैंस काफी खुश हुए। वीडियो शेयर कर सूर्य ने IPL 2024 में खेलने के संकेत दिए है। माना जा रहा है की बल्लेबाज आईपीएल 2024 में खेलते नजर आएंगे।

https://twitter.com/onlySKYmatters/status/1765372350818550028

Suryakumar Yadav के टखने की हुई सर्जरी

आखिरी बार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरे थे। इसी दौरान उनका घुटना मुड़ गया था। इसी मैच में उन्होंने शतक भी लगाया था। सूर्य की चोट पहले ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी। लेकिन भारत लौटने पर उनकी चोट की जांच की गई। जिसमें डाक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। जिससे ये साफ हुआ की सूर्य अब कुछ समय के लिए मैदान से दूरी बनाए रखेगें।

Back to top button