EntertainmentHighlight

Oscar 2025: सूर्या की Kanguva’ के नाम बड़ी उपलब्धि, ऑस्कर 2025 में हुई फिल्म की एंट्री

साल 2024 में साउथ एक्टर सूर्या और बॉबी देओल की फिलम कंगुवा (Kanguva) रिलीज हुई थी। फिल्म से लोगों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीद थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म को लाउड साउंड स्कोर और बाकी एक्टर्स के कम स्क्रीन टाइम को लेकर काफी ट्रोल किया गया। हालांकि इन सब के बाद भी फिल्म को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कंगुआ ने ऑस्कर 2025 (Oscar 2025) में करीब 323 ग्लोबल फिल्मों को मात देकर एंट्री ले ली है।

ऑस्कर में कंगुवा की एंट्री (kanguva In Oscar 2025)

भारी भरकम बजट में बनी kanguva से सुपरस्टार सूर्या ने दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। फिल्म को सिरुथाई शिवा ने डायरेक्ट किया है। इस एपिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म को ऑस्कर 2025 में एंट्री मिल गई है। मैकर्स ने दावेदारों की लिस्ट के साथ सूर्या के पोस्टर के साथ एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा, “ब्रेकिंग: कांगुवा ने ऑस्कर 2025 में एंट्री की.” इस खबर के बाद अभिनेता के फैंस काफी खुश है।

https://twitter.com/ManobalaV/status/1876492590016877023

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (kanguva Box Office Collection)

बता दें कि कंगुवा 14 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब रिस्पॉन्स मिला था। साथ ही दर्शकों को भी ये फिल्म पसंद नहीं आई थी। फिल्म 100 करोड़ा का आकंड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। फिल्म का कलेक्शन 96 करोड़ रूपए है। तो वहीं फिल्म का बजट 350 करोड़ के करीब था।

ओटीटी पर कंगुवा हुई रिलीज (kanguva OTT Release)

इस फिल्म में सूर्या के अलावा बॉबी देओल का भी अहम रोल था। थिएट्रिकल रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आठ दिसंबर को रिलीज हो गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें