EntertainmentHighlight

‘इनके दिमाग में गंदगी भरी है, ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें…’ सुप्रीम कोर्ट ने Ranveer Allahbadia को लगाई फटकार

आज कल यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) विवादों में घिरे हुए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता के ऊपर अभद्र सवाल पूछा था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अब तक बवाल मचा हुआ है।

कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। ऐसे में अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मंगलवार को सुनवाई हुई है। रणवीर के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने कहा कि उनके दिमाग में गंदगी भरी हुई है। ऐसे व्यक्ति का केस कोर्ट क्यों सुनें।

कोर्ट ने क्या कहा? (Supreme Court on Ranveer Allahbadia)

मंगलावार यानी आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की। जिसमें उन्होंने रणवीर अलाहाबादिया को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “इनके दिमाग में गंदगी भरी है। ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें। पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी टिप्पणी करें। आप लोगों के माता-पिता की बेइज्जती कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आपके दिमाग में कुछ गंदगी है।
अदालत ने आगे कहा,” जिस विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है, उससे पूरा समाज शर्मिंदा होगा।” बता दें कि कोर्ट ने रणवीर को बिना इजाजत देश से बाहर ना जाने के भी आदेश दिए। साथ ही पासपोर्ट पुलिस को जमा कराने को कहा।

रणवीर अलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ असम, महाराष्ट्र और जयपुर में दर्ज मामलों को एक साथ जोड़ने पर विचार करते हुए उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। कोर्ट ने कहा कि रणवीर को जांच में पूरी तरह सहयोग करना होगा। अगर उन्हें किसी भी तरह की धमकी या खतरा महसूस होता है तो वे महाराष्ट्र और असम की स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

पूरा विवाद आखिर है क्या?

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” में रणवीर अलाहाबादिया गेस्ट जज के तौर पर शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता की सेक्स लाइफ को लेकर बेहद अभद्र सवाल पूछा। इस एपिसोड की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद कई जगहों पर रणवीर के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई गईं। बता दें कि असम, महाराष्ट्र और जयपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें