Pauri Garhwal NewsBig News

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो, BJP नेता पर लगाए गंभीर आरोप, बोला उसने मुझे…

पौड़ी जिले के तलसारी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस कदम को उठाने से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें युवक ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

BJP नेता पर गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह (32) पुत्र सतीश चंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में युवक ने भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक कहता दिख रहा कि किस तरह हिमांशु के कारण उस पर लाखों का कर्जा हो गया है।

भाजपा नेता अरेस्ट

घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने भाजपा नेता को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ने भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसे लेकर भाजपा की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

bjp leader accused

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें