रुद्रपुर: थाइलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न को दिल्ली जाना था। कोहरे कारण उनको लेने दिल्ली से विमान नहीं आ पाया। देरी होने के कारण उनको एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना था, लेकिन उन्होंने खाली समय को सही उपयोग किया और रुद्रपुर के मौल में खरीदारी करने पहुंच गई।
विमान के नहीं आने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अचानक शाॅपिंग का प्लान बनाया और माॅल पहुंचव गई। थाई राजकुमारी सिरिंधोर्न रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल पहुंचीं। उन्होंने मॉल में घूमकर खरीदारी की। बिग बाजार से उन्होंने अचार, कोक, सेनेटाइजर खरीदा। इसके साथ ही क्यासा के शोरूम से कुर्तियां भी खरीदी। इसके अलावा अन्य चीजों की शाॅपिंग भी की।