Haridwar NewsHighlight

रुड़की-देवबंद रेल मार्ग पर ट्रेन का सफल परिक्षण, जल्द शुरू होगा संचालन

रुड़की-देवबंद रेलवे ट्रैक पर सफल ट्रायल किया गया. जिसमें 120 की स्पीड से ट्रेन चलाकर ट्रैक का परीक्षण किया गया. अब जल्द ही रेलवे ट्रैक पर 120 की स्पीड से ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी.

रुड़की-देवबंद रेल मार्ग पर ट्रेन का सफल परिक्षण

आपको बता दें कि करीब 19 साल बाद यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ है, अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी. रुड़की पहुंचे रेलवे सुरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देसवाल ने अपनी टीम के साथ रेलवे रूट पर झबरेड़ा और बन्हेड़ा खास में बनाए गए नए रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया. रेलवे अधिकारियों ने मोटर ट्रॉली से रेलवे रूट का भी निरीक्षण किया.

दिल्ली, रुड़की और देहरादून के बीच की दूरी होगी कम

रेलवे संरक्षा आयुक्त दिनेश चंद देसवाल ने बताया कि ट्रैक का गहनता से निरीक्षण किया गया है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाएगी और उसके आधार पर रेल मंत्रालय तय करेगा कि इस रूट पर ट्रेन का संचालन कब से किया जाए. इस रूट पर ट्रेन चलने से दिल्ली, रुड़की और देहरादून के बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्रियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें