देहरादून(जावेद हुसैन)- सामरिक नजरिए से देखा जाए तो चीन से सटा उत्तराखंड देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में भारतीय वायुसेना के सुखोई जैसे लड़ाकू विमान लगातार जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि बीते 2 दिनों के ट्रायल में चार सुखोई विमान बिना लैंडिंग के मिस एप्रोच देते हुए रनवे के समीप से लौट रहे थे। लेकिन आज दोपहर 1 बजे दो सुखोई विमानों ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड किया। सुखोई विमान की सफल लैंडिंग देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।