देहरादून (हिमांशु चौहान)- भाजपा कार्यालय में लगे जनता दरबार मे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब हल्द्वानी से आए एक फरियादी ने जहर खा कर खुदकुशी की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से आया फरियादी प्रकाश पांडे पेशे से ट्रांसपोर्टर है। अपनी फरियाद में प्रकाश ने लिखा है कि जीएसटी लागू होने से उसके धंधे में मंदी आ गई है जिसके चलते पांडे बैंक से लिए कर्ज की किश्त नहीं दे पा रहा था।
धंधा इतनी बुरी तरह पिट गया कि वो अपने बच्चों की फीस भी नहीं दे पा रहा था। आर्थिक दिक्कतों के कारण प्रकास बेहद परेशान हो गया था।
ऐसे में अपनी फरियाद लेकर प्रकाश पांडे हल्द्वानी से जनता दरबार में फरियाद लगाने के लिए देहरादून पहुंचा था। लेकिन इस बीच प्रकाश पांडे ने जहर खाकर जनता दरबार में खलबली मचा दी। तत्काल भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश पांडे को अस्पताल पहुंचाया।