देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक के तौर पर नियुक्ति किया है। सचिव सूचना श्री दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सुबोध सिंह अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सोशल मी़डिया का कामकाज देखेंगे।
सुबोध सिंह सोशल मीडिया में अच्छा दखल रखते हैं और सोशल मीडिया की नब्ज पहचानते हैं। इसके पहले भी सुबोध सिंह कई बड़े सोशल मीडिया अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी कर चुके हैं।
सोशल मीडिया के जरिए संवाद स्थापित करने में सुबोध सिंह खासे माहिर माने जाते हैं। इसके साथ ही राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की जनहित कारी नीतियों को सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाने का जिम्मा भी सुबोध सिंह को सौंपा गया है।