देहरादून। नशे के खिलाफ जंग और परम्परागत खेल खेलेंगे हम। के अलावा बाघ – बकरी प्रतियोगिता के 25 विद्यालयों के टॉपर छात्रों को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि, छात्र देश का भविष्य हैं इस लिए छात्रों के बिना विकास की यात्रा पर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। गौरतलब है कि हरीश रावत फॉर यूथ संस्था की ओर से पिछले एक महीने से प्रदेश भर के स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही थी। इसके तहत प्रथम चरण में 25 स्कूलों के अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किया गया। इ मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार के द्वरा चलायी जा रही योजनाओं के कलेंडर का भी अनावरण किया।