NationalHighlight

सूटकेस में गर्लफ्रेंड को बंद कर हॉस्टल ले जा रहा था युवक, लड़की की चीख निकलने से खुली पोल

हरियाणा के समीपत से अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है. एक निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल का छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर हॉस्टल के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन गार्ड की सूझबूझ से युवक का प्लान फेल हो गया. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सूटकेस में गर्लफ्रेंड को बंद कर हॉस्टल ले जा रहा था युवक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल के सुरक्षाकर्मी युवक के सूटकेस को खोल रहे हैं, जिसके आसपास कई छात्र खड़े होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. जैसे ही सूटकेस खुलता है, उसमें से एक लड़की निकलती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. बताया जा रहा है सूटकेस को एक जगह पर झटका लगा था. जिस वजह से लड़की की चीख निकल गई. जिंदल यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है.

विवि प्रशासन की ओर से सामने नहीं आया आधिकारिक बयान

चीख सुनते ही वहां तैनात गार्ड को शक हुआ. जिसके बाद गार्ड ने छात्र को सूटकेस खोलने के लिए कहा था. सूटकेस खुलते ही वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए. खबर लिखे जाने तक सूटकेस में बंद लड़की के बारे में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह उसी विश्विद्यालय की छात्रा थी या बाहर की कोई थी. फिलहाल विश्विद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें