Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में लेटलतीफ कर्मचारियों पर सख्ती: अब देरी पड़ेगी भारी, कटेगा अवकाश, होगी कार्रवाई

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तराखंड सरकार लेटलतीफी से दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों पर अनुशासन का डंडा चलने की तैयारी में है. इसे लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है.

उत्तराखंड में लेटलतीफ कर्मचारियों पर सख्ती

कार्मिक विभाग की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को बायोमैट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य है. साथ ही सभी कर्मचारियों को सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक दफ्तर पहुंचना होगा. आदेश में कहा गया है कि महीने में एक दिन की देरी से आने वाले कर्मचारियों को मौखिक चेतावनी दी जाएगी.

4 दिन से अधिक देर से आने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

वहीं महीने में दो दिन देर से आने वाले कर्मियों को लिखित चेतावनी दी जाएगी. जबकि महीने में तीन दिन देर से आने वाले कर्मचारियों का एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटा जाएगा. वहीं चार दिन से अधिक देर से आने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : Dhami cabinet की बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें