UttarakhandHighlight

नवरात्रि में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती, 147 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा शुक्रवार को छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान टीम ने व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए 147 प्रतिष्ठानों में छापा मारा.

147 प्रतिष्ठानों में मारा छापा

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में 147 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. जिसमें से 17 नमूने जांच के लिए भेजे. गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में से कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें कुट्टू का आटा, सूजी, खाद्य तेल, सेंधा नमक, चीनी, चौलाई लड्डू, फलाहारी नमकीन, साबूदाना, काला नमक और सत्तू शामिल था. इन सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. साथ ही जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें राज्य के 75 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है. प्रशासन की यह कार्रवाई निरंतर जारी है.

कुमाऊं में भी चला प्रशासन का डंडा

डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा. टीम ने लगभग 72 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान कहीं भी खुले कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि व्यापारियों द्वारा दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है. नैनीताल के रामनगर क्षेत्र से साबूदाना, सत्तू और काला नमक के नमूने लिए गए. बागेश्वर में कुट्टू के पैक्ड आटे और सूजी के नमूने और चम्पावत से साबूदाना का नमूना जांच के लिए लिया गया है. 6 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रुद्रपुर भेजे गए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें