Big NewsDehradun

सीएम धामी ने यात्रियों से की अपील, मौसम ठीक ना होने तक रोक दें यात्रा

प्रदेश में भारी बारिश के कारण प्रदेश में आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की ढाई सौ से ज्यादा सड़कें बंद है। हर तरफ बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच सीएम धामी ने यात्रियों से की अपील की है।

बारिश का अलर्ट प्रदेश के लिए चुनौती

उत्तराखंड में एक तरफ जहां बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बारिश का अलर्ट हमेशा से प्रदेश के लिए चुनौती भरा रहता है। बारिश की वजह से कई मार्ग जहां बाधित हो गए हैं।

तो वहीं कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। सड़कें खोलने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि आम जनता की समस्याएं कम हों।

सीएम धामी ने यात्रियों से की अपील

सीएम धामी का कहना है कि प्रदेश में जहां एक तरफ चार धाम यात्रा चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ कावड़ यात्रा भी चल रही है। इसलिए वो यात्रियों से अपील करते हैं कि जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता है तब तक के लिए अपनी यात्रा रोक दें।

इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा है कि मौसम के अपडेट लेने के बाद ही यात्रा को करें। क्योंकि प्रदेश में कई जगहों पर सड़क बाधित होने की वजह से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश से प्रदेशभर में तबाही

प्रदेश में भारी बारिश अपन कहर ढा रही है। जहां एक ओर प्रदेश की 273 सड़कें बंद तो वहीं रूड़की के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है। इसके साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक भू-स्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी दून के साथ ही प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति है।

इनपुट – मनीष डंगवाल

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button