Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, JCB पर किया पथराव, बढ़ते तनाव के बाद रोकी कार्रवाई

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार को हीरानगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया। जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा कारणों से फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है।

प्रस्तावित शौचालय निर्माण के लिए हटाया जा रहा था अतिक्रमण

हीरानगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा अचानक बढ़ गया। अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया। बता दें यह कार्रवाई राजस्व विभाग की भूमि पर प्रस्तावित शौचालय निर्माण को लेकर की जा रही थी। जिसके लिए राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकी

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए जेसीबी पर पत्थर फेंक दिए। पथराव में जेसीबी मशीन का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। जिसके चलते सुरक्षा कारणों से फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: सड़क चौड़ीकरण में सामने आए 55 अतिक्रमण, प्रशासन ने जारी किए नोटिस

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें