Big NewsRudraprayag News

केदारनाथ मार्ग में हादसा, स्कूटी सवार युवती पर पहाड़ी से भरभराकर गिरे पत्थर, गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग से हादसे की खबर सामने आ रही है. केदारनाथ हाईवे पर स्कूटी सवार युवती पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे. जिसकी चपेट में आने से युवती घायल हो गई. राहगीरों ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.

स्कूटी सवार युवती पर पहाड़ी से गिरे पत्थर

हादसा मंगलवार को भटवाड़ीसैंण के पास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अनुपमा नाम की युवती स्कूटी से तिलवाड़ा से रुद्रप्रयाग की तरफ जा रही थी. भटवाड़ीसैंण के पास पहुंचते ही अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे, जिससे युवती सवार युवती का बैलेंस बिगड़ गया और युवती गिर गई. पत्थरों की चपेट में आने से युवती बुरी तरह से घायल हो गई.

पहले भी हो चुका है हादसा

राहगीरों ने घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां युवती का इलाज चल रहा है. पत्थरों की चपेट में आने से स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है सड़क से ऊपर पहाड़ी पर ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य के दौरान लूज बोल्डर छोड़े गए थे. बीते दिनों पहले इसी स्थान पर एक और हादसा हुआ था. जिसमें एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें