उधम सिंह नगर के काशीपुर में स्टोन क्रशर के मालिक महल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों के पास से असलहा भी बरामद हुआ है।
- Advertisement -
पुलिस के मुताबिक महल सिंह की हत्या की साजिश कनाडा में रहने वाले एनआरआई ट्रांसपोर्टर ने रची थी। साजिश के तहत ही स्टोन क्रशर के मालिक महल सिंह के मुंशी को भी षडयंत्र में शामिल कर लिया गया। इसके बाद शूटरों को काम दिया गया। शूटरों को मुंशी ने ही अपने घर में शरण भी दी थी।
पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले को ठीक उसी तरह से अंजाम दिया गया जैसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया गया था। एनआरआई हरजीत सिंह काले ने काशीपुर के प्रभजोत के साथ मिल कर साजिश रची। हरजीत और महल सिंह क्रशर में भागीदार थे। पार्टनरशिप में ही दोनों के बीच विवाद पनप गया। इसके बाद प्रभजोत और हरजीत ने महल सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्रभजोत ने शूटरों का इंतजाम किया और उनके लिए मोटरसाइकिल का इंतजाम भी करवाया।
आपदो बता दें कि 13 अक्टूबर को काशीपुर में एक स्टोन क्रशर मालिक महल सिंह की सुबह उसके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी। महल सिंह के भतीजे ने कनाडा में रहने वाले हरजीत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रता है । इस घटना में उसी तरह का गिरोह शामिल है जिस तरह के गिरोहों ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना को लेकर पर्याप्त सबूत जुटा लिए हैं। आरोपियों की कॉल डिटेल भी निकाल ली गई है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
उनकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही घर पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा । इस षड्यंत्र में शामिल गुलजारपुर निवासी रजविंदर कौर और सुखदेव सिंह उर्फ सेवी को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।