अल्मोड़ा: प्रदेश में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं। एक मामला अल्मोड़ा में सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए। अल्मोड़ा के एक गांव में 13 साल की किशोरी के साथ पिछले एक साल से दो सगे भाई, बाप-बेटा और एक अधेड़ कुलमिलाकर पांच लोग दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी के साथ दुष्कर्म का पता उसके पेट में दर्द उठने के बाद जब उसे अस्पताल लेजाया गया, तब जाकर चला।
पेट दर्द होने पर चला पता
किशोरी को पेट दर्द होने पर महिला अस्पताल लाया गया तो उसका सात माह का गर्भ निकला। प्रसव पीड़ा के दौरान उसका गर्भपात हो गया। राजस्व पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सात महीने का गर्भ
पेट दर्द होने पर किशोरी को परिजन महिला अस्पताल में लाए थे। अल्ट्रासाउंड जांच में सात महीने का गर्भ होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि पांच लोग पिछले एक साल से उसके साथ रेप कर रहे थे।
रेगुलर पुलिस को सौंपा जाएगा
इनमें दो सगे भाई, एक बाप-बेटा और एक अधेड़ शामिल है। रेप करने के वाले के बेट की कल शादी भी हो चुकी है। राजस्व पुलिस ने भ्रूण का विसरा ले लिया है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि यह गंभीर अपराध है। जल्द मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपा जाएगा।