डंडों से पीटा फिर दीवार पर पटका सिर…, पिता और मां ने चार साल के मासूम को मार डाला

लखनऊ के चौक इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक पांच साल के मासूम अर्नव की मौत हो गई। हालांकि बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ उससे आपका भी दिल दहल जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के शरीर पर 18 से ज्यादा गंभीर चोटों के निशान पाए गए है। बच्चे की कई हड्डियां भी टूटी है। डॉक्टरों की माने तो बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है। डंडों से पीटने और फिर दीवार पर सिर पटकने के बाद उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी गई है। इस खुलासे के बाद बच्चे के पिता भीष्म खरबंदा और सौतेली मां रागिनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डंडों से पीटा फिर दीवार पर पटका सिर…,
दरअसल ये पूरा मामला चौक थाना क्षेत्र के लाजपत नगर का है। गुरुवार को संदिग्ध हालात में पांच साल के मासूम अर्नव की मौत हो गई। जिसके बाद बच्चे की नानी ने शिकायत दर्ज की। जिसमें उन्होंने बताया कि पिता और उसकी सौतेली मां कई महीनों से बच्चे के साथ मारपीट करते थे। शिकायत के आधार पर पिता और मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिता और मां ने चार साल के मासूम को मार डाला
शुक्रवार को बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिसने हत्या की आशंका को और भी ज्यादा मजबूत कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के शरीर पर 18 से अधिक चोटों के गहरे निशान हैं। बच्चे की हड्डियां भी टूटी है। अलग-अलग जगह उसे चोटें आई हैं। जिससे ये साफ है कि बच्चे को काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।
सिगरेट और गर्म प्रेस से भी जलाया!
बच्चे के ननिहाल पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने बच्चे का शव देखा तो उसके शरीर पर जलने जैसे निशान भी थे। उन्हें शक है कि बच्चे को सिगरेट और गर्म प्रेस से भी जलाया गया था।
2020 में हुई थी शादी
दरअसल अर्नव की मां स्वाति की शादी 23 नवंबर 2020 को भीष्म खरबंदा से हुई थी।अगले साल 16 अक्टूबर को अर्नव जन्मा। आरोप है कि मां की तबीयत खराब रहती थी। उसके बाद भी उसका सही इलाज नहीं करवाया। जिसके चलते अप्रैल 2022 में आंतों के संक्रमण से उसकी मौत हो गई।