Haridwar News

ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना, कार्यक्रम में पहुंचे CM समेत कई राज्यों के नेता

हरिद्वार में गुरुवार को सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत तमाम नेता शामिल हुए।

ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना

सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज जी ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना को एक सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान को समाजसेवा से जोड़कर सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

सीएम धामी ने कहा आज चारों ओर सनातन संस्कृति का जयघोष हो रहा है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, परंपरा और जीवन दृष्टि का उत्सव है। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में सनातन की यह गौरवशाली पताका पूरे देश में पुनः नई चेतना के साथ फहरा रही है।

जगतगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे नेता

समारोह संपन्न होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और योग गुरु बाबा रामदेवजगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने उनके कनखल स्थित आश्रम पहुंचे। वहां सभी नेताओं ने जगतगुरु का आशीर्वाद लिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें