State press club uttarakhand president Election: स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, विश्व जीत नेगी बने अध्यक्ष, बसंत निगम बने महामंत्री

राजधानी देहरादून मे स्टेट प्रेस क्लब की चौथी कार्यकारणी का चुनाव रविवार को संपन्न हो गए हैं। विश्व जीत नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बसंत निगम को महामंत्री तो ज्ञान प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया है।
चुनाव प्रक्रिया से पहले राज्य के 13 जिलो से आए पत्रकारो ने रोजमर्रा में होने वाली परेशानियों से स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष को अवगत कराया। इसके साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र मे अपनी जान को खतरे में डालने वाले पत्रकारो के 50 लाख के दुर्घटना बीमे का सुझाव दिया। इसके साथ ही पत्रकार पेंशन को सरलीकरण कराने की भी बात कही।
बता दें चुनाव अधिकारी दिनेश शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार के निर्दशन पर चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से विश्व जीत नेगी को स्टेट प्रेस क्लब का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। जिसके बाद बसंत निगम के नाम की घोषणा महामंत्री के पद पर की गई। वहीं ज्ञान प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।