UttarakhandHighlight

BJP ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री का किया ऐलान, इनको मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने BJP YUVA MORCHA के अध्यक्ष और महामंत्री का ऐलान कर दिया है। जहां पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी विपुल मैंदोली को सौंपी गई है। तो वहीं दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी ने पदभार सौंपे है।

BJP ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विपुल मैंदोली (ऋषिकेश) को सौंपी गई है।

विपुल मैंदोली बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष

वहीं, दीपेंद्र कोश्यारी (नैनीताल) और मुलायम सिंह रावत (टिहरी) को युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इन नई नियुक्तियों के साथ भाजपा ने संगठन में युवाओं को आगे लाने के अपने प्रयास को एक बार फिर मजबूत किया है। बताते चलें कि काफी लंबे समय से बीजेपी युवा मोर्चा में विपुल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तो वहीं दीपेंद्र कोश्यारी पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें