Nainital NewsBig News

बनभूलपुरा से अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों और प्रशासन की टीम ने बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया।

बनभूलपुरा से अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, बनभूलपुरा में 19 मार्च से 31 मार्च तक प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना(PMAY-U) के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे। विशेष रूप से, ये शिविर अतिक्रमण से प्रभावित छह स्थानों पर लगाए जाएंगे।

जिला प्रशासन की टीम भी रहेगी कैंप में मौजूद

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में, प्राधिकरण अतिक्रमणकारियों के पुनर्वास को सुगम बनाने के लिए इन शिविरों का आयोजन कर रहा है। इन शिविरों में जिला प्रशासन की एक टीम भी उपस्थित रहेगी।

सरकारी ज़मीन को करना होगा खाली

हल्द्वानी-बनभूलपुरा में रेलवे और राज्य सरकार की 30 हेक्टेयर सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वाले लोगों को जगह खाली करनी होगी। यहां रेलवे का विस्तार होगा। वहां रहने वालों का सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण करके उन्हें हटाने या हटाने का रास्ता साफ़ किया जाएगा। PM आवास योजना का फ़ायदा उठाने के लिए ईद के बाद 19 मार्च को कैंप लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में आज आएगा SC का फैसला, अलर्ट मोड पर पुलिस

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें