हल्द्वानी- सूबे की कांग्रेस सरकार को गैरसैण का दो दिन का सैर सपाटा अगर अपनी बहुत बडी उपल्बधि लगती हो तो उसको चुल्लू भर पानी मे डूब जाना चाहिए। ये कहना है सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी का। दरअसल कोश्यारी ने अपनी ये प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस बयान पर दी जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि भाजपा का जनसरोकार से कोई वास्ता नही है। भाजपा अडानी और अम्बानी के लिए सोचती है और उसके लिए काम करती है। इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री एवम नैनीताल सांसद भगत सिह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर पलटवार करते हुए कहा कि अडानी और अम्बानी भाजपा के शासनकाल मे नही बल्कि हरीश रावत के दिवंगत नेता राजीव गाॅधी और मौजूदा नेता सोनिया गाॅधी की छत्र छाया में पले बढे हैं। भाजपा के शासनकाल में अडानी और अम्बानी ने कोई तरक्की नही की बल्कि इनकी उन्नति का श्रेय केवल कांग्रेस को जाता है।