Big NewsNainital News

शव का नहीं छोड़ा हाथ…डर था कहीं खो ना जाए बॉडी, तस्वीरों में देखिए कैसा था महाकुंभ में भगदड़ का मंजर

प्रयागराज के संगम तट पर 28 जनवरी की आधी रात के बाद अचानक भगदड़ (Stampede in Kumbh Mela 2025) मच गई। जिसमें 14 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजे गए। हालांकि प्रशासन ने अब तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई है।

महाकुंभ में भगदड़

हादसे के बाद का भयावह मंजर (Stampede in Kumbh Mela 2025)

भगदड़ के बाद घटनास्थल पर जो दृश्य था, वो बहुत ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला था। हर ओर जूते-चप्पल, कपड़े और श्रद्धालुओं का सामान बिखरा हुआ था। जमीन पर घायल तड़प रहे थे।

kumbh-photos stampede

वहीं कुछ लोगों के शव उनके परिजनों के पास पड़े थे। परिजन बिलखते हुए अपने प्रियजनों को पुकार रहे थे।

stampede in maha kumbh

कुछ लोग अपने मृत परिजनों का हाथ पकड़े बैठे थे। उन्हें डर था कि भीड़ और अफरातफरी में कहीं शव खो ना जाए।

prayagraj kumbh mela stampede photos

रेस्क्यू टीम जब एक शव को उठाने लगी तो उसका परिवार दौड़कर आगे आया और शव को पकड़ लिया।

kumbh-photos stampede

लोगों के चेहरों पर दहशत और दर्द साफ नजर आ रहा था। कई लोग अपने खोए हुए परिजनों को ढूंढ रहे थे। लेकिन उन्हें हर तरफ बस चीख-पुकार और अफरातफरी ही दिख रही थी।

kumbh-photos stampede

रेस्क्यू ऑपरेशन और अखाड़ों की वापसी

Stampede in Kumbh Mela 2025 के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। एनएसजी कमांडो और पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संगम नोज इलाके को खाली कराया।

kumbh-photos stampede

भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया।

kumbh-photos stampede

हालांकि, बाद में बैठक के बाद तय किया गया कि सुबह 11 बजे के बाद अखाड़े स्नान करेंगे। महाकुंभ में आई इस बड़ी त्रासदी ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया। प्रशासन अब सुरक्षा बढ़ाने और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें