NationalHighlight

stampede in bangalore में अब तक 11 की मौत, घायलों में बच्चें- महिलाएं भी शामिल, जानें लेटेस्ट अपडेट

stampede in bangalore Update: पहली बार IPL चैंपियन का खिताब अपने नाम करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मातम में बदल गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम(chinnaswamy stadium stampede) के बाहर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।

जिसमें अब तक खबर लिखे जाने तक 11 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। तो वहीं 33 के करीब लोग घायल हुए हैं। ऐसे में कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया(karnataka cm) मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

stampede in bangalore पर पीएम मोदी ने जताया दुख

भगदड़ के बाद भी स्टेडियम के अंदर जश्न मन रहा था। बेंगलुरु भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं। घायल हुए लोगों की बेहतरी की कामना करता हूं।

स्टेडियम में अंदर जाने के लिए मची भगदड़

चश्मदीदों के अनुसार चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे। अंदर घुसने के चलते भगदड़ मची। स्टेडियम में सभी सीटें भरी हुई थीं। जो खड़े थे वो बाहर नहीं जा पा रहे थे। गेट खोलने पर भीड़ अंदर को घुस जाती।

घटना की न्यायिक जांच हो

तो वहीं कर्नाटक के विपक्षी दल बीजेपी ने कहा ये सरकार की वजह से हुआ है। सरकार को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इतने लोग आ जाएंगी। इस दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए थी। ये चूक है सुरक्षा में। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़े:- Bangalore Stampede पर Virat Kohli की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- ‘टूट चुका हूं, मेरे पास…’

BCCI ने कहा हर संभव मदद करेंगे

बीसीसीआई के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने भी बेंगलुरु में मची भगदड़ पर स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। कर्नाटक सरकार और IPL फ्रेंचाइजी से भी इस बारे में बता की जा रही है। ये राजनिति का मुद्दा नहीं है।

RCB टीम ने स्टेटमेंट जारी कर शोक जताया

भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद आरसीबी ने एक स्टेटमेंट जारी कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “हम मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिए सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बेहद दुखी हैं। सभी की सुरक्षा और सेहत हमारे लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। आरसीबी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें