देहरादून: एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने देहरादून आते ही सबसे सपहले शहर की यातायात व्यवस्था को सही करने पर प्रयोग करने शुरू किये। एक के बाद एक कई प्रयोग किये। कुछ फेल हुए तो कुछ पास। लेकिन, अब उनके प्रयोगों को असर भी नजर आने लगा है। यातायात व्यवस्था में गड़बड़ी ना हो, इसके लिए उन्होंने अपने दफ्तार में लंबे समय से कुर्सियों पर जमे पुलिस कर्मियों को फिल्ड में उतार दिया है। सभी को यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
एसएसपी ने देहरादून में ज्वाइन करने के बाद से ही यातायात को अपनी पहली प्राथमिकता में रखा। उन्होंने यातायात को लेकर पहले सभी चैराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किये। उसके बाद अलग-अलग रूटों पर के छोटे चैराहों पर भी पुलिस तैनात कर दी, जिन जगहों पर जाम नजर आता था। फिलहाल उन जगहों पर समस्या नजर नहीं आ रही है।
आमतौर पर शहर के कुछ मुख्य चैराहों पर पुलिसकर्मी नजर आते थे, लेकिन अब शहर के लगभग हर चैराहे पर पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। यातायात पुलिस को भी इससे बड़ी राहत मिली है। रोजाना जाम में फंसने वाले वाहनों की कतारें फिलहाल सड़कों पर कम नजर आ रही हैं। यातायात को और सुगम बनाने के लिए उन्होंने अपने दफ्तर में लंबे तक दफ्तर में जमंे 40 पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था में जुटा दिया।