Nainital NewsHighlight

MLA ने नैनीताल SSP को बताया राजनैतिक कप्तान, बोले मेरे गनर को बदल दिया, अगर मुझे कुछ हुआ तो…

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में उनके और कांग्रेस नेताओं के साथ हुई अभद्रता की घटना के बाद नैनीताल पुलिस ने उनका गनर हटा दिया। हालांकि प्रशासन ने उन्हें दूसरा गनर देने की पेशकश की, लेकिन विधायक ने साफ इनकार कर दिया है।

नया गनर भेजकर जासूसी करना चाहती है सरकार: हृदयेश

विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस सुरक्षा महज औपचारिकता है। उनका कहना है कि जब पुलिस की निगरानी में ही हमले होते हैं और कप्तान की मौजूदगी में ही किडनैपिंग जैसी घटनाएं घट सकती हैं, तो गनर रखकर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि पुलिस अब नया गनर भेजकर उनकी जासूसी करना चाहती है, जिसे वे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

नैनीताल SSP को बताया राजनैतिक कप्तान

विधायक सुमित हृदयेश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने गनर को वापस भेज दिया है और अब वे बिना सुरक्षा ही रहेंगे। साथ ही उन्होंने एसएसपी प्रह्लाद मीणा को राजनैतिक कप्तान कहते हुए निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना होती है या उन पर हमला होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और नैनीताल पुलिस की होगी।

ये भी पढ़ें: नैनीताल हाईकोर्ट ने DM-SSP से मांगा शपथपत्र, बीजेपी नेताओं पर गिरफ्तारी की तलवार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें