हल्द्वानी: उत्तराखंड में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। लॉकडाउन का आज खासा असर देखने को मिला। पुलिस और प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। कहीं-कहीं पर पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया।
सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बाजार की दुकानों को खोला गया था। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। इस दौरान हल्द्वानी की सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने चेक किया और उनको वेवजह घर से बाहर ना निकलने की कड़ी हिदायत दी। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिये सड़क पर उतरना पड़ा रहा है।
लोगों को ये कहने की जरूरत नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जरूरत की चीजों को खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लॉकडाउन का पालन नहीं किये जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इस दौरान कई गाड़ियों को सीज भी किया गया।